फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत छह कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह लोग और संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर उनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 25 हो गई है। लगातार संक्रमण बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.राजीव सिंघल ने बताया कि शनिवार को अमरोहा निवासी 53 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जोया में 30 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय पुरुष की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गंगेश्वरी में 64 वर्षीय पुरुष और मंडी धनौरा में 45 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। सभी आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज कराया जा रहा है।
इसके अलावा जिले में 702 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 267 लोगों की जांच एंटीजन से की गई। जबकि 435 सैंपल आरटीपीसीआर लैब के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर लोग मास्क लगाकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें