फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोशाला में छह पशु मिले बीमार, डीएम ने दिए उचित देखभाल के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शुक्रवार को नंदी बिहार गुरैठा का निरीक्षण किया। इस दौरान छह पशु बीमार मिले। खली चोकर की उपलब्धता कम होने पर भी नराजगी जताई। उन्होंने पशुओं की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं की काउंटिंग कराई और पशुओं को मौके पर जाकर देखा। यहां पर छह पशु बीमार मिले। बीमार पशुओं को अलग रख कर उनकी बेहतर देखभाल किए जाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। कहा, जो पशु कमजोर हैं। उनको अलग रखकर पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराया जाए। उनकी बेहतर देखभाल की जाए। उन्होंने हरा चारा, भूसा, खली चोकर की उपलब्धता को देखा। जिसमें खली चोकर की उपलब्धता कम मिली। नाराजगी जताते हुए उपलब्धता पूरी करने के लिए कहा। कहा, कोई भी पशु खुले में नहीं रहना चाहिए। जो बाहर घूम रहे हैं। उन्हें भी संरक्षित किया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अंबराने प्रताप, पशु चिकित्सा अधिकारी आभा, खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, केपी सिंह, ग्राम प्रधान दूधा सिहं, पप्पू सिंह, बिजेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें