फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला के खाते से साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के खाते से साढ़े छह लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाली महिला के पंजाब नेशनल बैंक में स्थित खाते से दो बार में साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बेटी की शादी की खरीदारी करने के लिए रुपये निकालने गई महिला खाते में शून्य राशि की जानकारी होने पर होश उड़ गए। परिजनों ने बैंक परिसर के भीतर हंगामा शुरू कर दिया। शाखा प्रबंधक ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी है। एक महीने के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए एक वरिष्ठ प्रबंधक आरोपों के घेरे में हैं।
मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाली करेशना देवी का पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। पिछले साल करेशना देवी ने अपनी भूमि बेची थी। उसके सात लाख रुपये खाते में जमा थे। आगामी 25 फरवरी को करेशना की बेटी गीता की शादी है। करेशना ने 14 फरवरी को 50 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। शनिवार को भी करेशना अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक गई। क्लर्क ने खाता देखकर उसमें पैसा नहीं होने की बात कही। उन्होंने क्लर्क से दोबारा खाता चेक करने को कहा। क्लर्क ने बताया कि उसके खाते से दो फरवरी को चार लाख व छह फरवरी को ढाई लाख रुपये की धनराशि किसी विकास कुमार के खाते में ट्रांसफर की गई है। जानकारी मिलने पर करेशना के परिजन भी बैंक आ गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि करेशना की शिकायत क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है। वहां से जांच अधिकारी भी नामित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि मीरगंज बरेली की शाखा में किसी विकास कुमार के खाते में ट्रांसफर हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्ति पर आए वरिष्ठ प्रबंधक आकाश कुमार ने यह रकम अपनी आईडी से पास की है। आकाश कुमार बरेली क्षेत्र के ही रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

करेशना को बेटी के हाथ कैसे होंगे पीले, सता रही चिंता
मंडी धनौरा। बेटी की शादी के लिए अपनी भूमि बेचने वाली करेशना देवी को अब अपनी बेटी गीता की शादी की चिंता सता रही है। बैंक में रुआंसी हो रही करेशना देवी का कहना था कि उसने अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए ही भूमि बेची थी। अब बैंक में एक भी रुपया नहीं बचा है। शादी में आठ दिन रह गए हैं। कपड़ा, जेवर, दावत आदि का सामान सभी कुछ खरीदना है। अब वह कैसे रुपयों का इंतजाम करेगी। हालांकि शाखा प्रबंधक ने उसे सब कुछ ठीक होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें