फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर बहनों ने झेली दुश्वारियां, खिड़कियों से करना पड़ा प्रवेश

विज्ञापन
Sisters faced difficulties on Bhai Dooj, had to enter through windows - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
भाईदूज पर भाइयों के घर जाने के लिए दिनभर बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि बस में चढ़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। रोडवेज स्टैंड पर बसों का टोटा होने के चलते यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार भी करना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दुश्वारी का सामना करते हुए लोगों को बसों की खिड़की से अंदर प्रवेश करना पड़ा। रेलवे स्टेश पर ट्रेनों के देरी से चलते यहां से लोगों ने रोडवेज बसों को ही विकल्प समझा।
विज्ञापन

भाईदूज के मौके पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ने लगा था। लंबी दूरी तय करने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बर्थ फुल होने के चलते बोगियों के अंदर चढ़ना मुश्किल रहा। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह आसपास के शहरों को जाने वाले यात्रियों ने रोडवेज को अच्छा साधन समझा लेकिन यहां की हालत देख यात्री परेशान हो गए। यहां की मौजूदा भीड़ का आलम ये था कि बस स्टैंड परिसर में बस आते ही लोग उसमें चढ़ने के लिए दौड़ना शुरू कर देते थे। जिसके चलते रोडवेज स्टैैंड परिसर में यात्रियों को धक्का मुक्की का सामना भी करना पड़ा।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई गई। साथ ही महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का भी विशेष इंतजाम किया गया है। सभी यात्रियों को अच्छी यात्रा देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार नागर, एआरएम, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें