फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाराणसी में हादसे में सिहाली जागीर के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। वाराणसी में हुए हादसे मेें क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी डीसीएम चालक की मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में शोक व्याप्त है। बताते हैं कि गांव सिहाली जागीर निवासी मोहम्मद अली (35) डीसीएम चालक था। वह अपने साथी आजम के साथ डीसीएम लेकर वाराणसी किसी काम से गए थे। बुधवार को वाराणसी में सड़क पर अनियंत्रित ट्रक से उनकी डीसीएम को टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद अली की मौत हो गई। जबकि आजम घायल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी मरियम और दो वर्षीय मासूम बच्चों को छोड़ा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें