जिला खेल कार्यालय, जिला प्रशासन एवं जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शुखी पहले, वंशिका दूसरे, विजय लक्ष्मी तीसरे, त्रिकूद में अनामिका पहले, पिंकी दूसरे, जैनिस तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग के 100 मीटर में सिद्धांत चौहान पहले, आदर्श दूसरे, सौरभ पंवार तीसरे, 400 मीटर बालक वर्ग में सिद्धांत पहले, तुषार दूसरे, संजय तीसरे, चक्का फेंक में हर्ष पहले, नितिन दूसरे, सुजल तीसरे, गोला फेंक में कार्तिक पहले, सुजल दूसरे, हर्ष चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में अंडर-18 साल से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रथमा बैंक अनुज मांगलिक ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी महीपाल सिंह, जिला ओलंपिक अध्यक्ष एमपी शर्मा, प्रभाष चन्द्र त्यागी, सुरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में डॉ संजीव कुमार चौहान, शाह आलम, चंद्रमणि शर्मा, मनीष कुमार त्यागी, बखशिंद्र सिंह, रहवेंद्र सिंह, धनवंत सिंह, सुशील शर्मा, प्रमोद कुमार, ओमकारी गुर्जर, दुष्यंत कुमार, संदीप कुमार, अनुज चौधरी, सुरेंद्र सिंह, ब्रहृम पाल सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे। प्रतियोगिताओं के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने आभार व्यक्त किया।