फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में शुरू हुआ श्रीरामचरित मानस पाठ, समापन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जगह-जगह श्री रामचरित मानस मानस का पाठ प्रारंभ हुआ। जिसका समापन शनिवार दोपहर विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंदिर श्री बाबा गंगानाथ प्रबंध समिति और श्री रामायण संकीर्तन मंडल के तत्वधान में श्री रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ हुआ। पाठ का समापन शनिवार को 12 बजे महाआरती के साथ होगा। इस दौरान मुख्य रूप से पंडित आशुतोष त्रिवेदी, वीरेंद्र पाठक, वरुण त्रिवेदी, पवन कौशिक, उत्कर्ष कौशिक, उमेश पाठक, सचिन रस्तोगी, अनिल रायपुरिया, पुरोहित लाल मोहन, पुरोहित अनुज शास्त्री आदि मौजूद रहे। वहीं जोया के बजरंगबली मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में मंदिर परिसर में श्री राम चरित मानस का पाठ का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती कीर्तन मंडल ने पाठ का आयोजन किया। रात में बाला जी का चांदपुर से आई पार्टी द्वारा जागरण किया गया। इसमें कलाकारों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। पाठ की समाप्ति शनिवार को महाआरती के बाद की जाएगी। हवन के बाद बाबा का चोला चढ़ाया जाएगा। शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तिरलोक शर्मा, भास्कर शर्मा, सीमा चौधरी, देवेश गुप्ता, आशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें