अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामले के चलते कंटेनमेंट जोन में इजाफा हो रहा है। इसके चलते नगर पालिका की टीम सक्रिय हो गई है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। दुकानें खुली मिलने पर जम कर हड़काया। कार्रवाई की चेतावनी दी। दुकानदारों ने नियम का उल्लंघन नहीं करने के लिए माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने छोड़ दिया। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी शनिवार को दानिशमंदान में पहुुंचे। उन्होंने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग के बावजूद दुकान खुली मिलने पर पारा चढ़ गया। इसके बाद वह कोट, नौगजा, मंडी चौक में पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उनके साथ सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तिजा, जगत सिंह और वैशाली सोती आदि रही। संवाद