फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: शिवि, भरत सिंह चहल को मिला एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Thu, 16 Feb 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के तीसरे एवं अंतिम दिन दौड़ में अदिति गुप्ता, भरत सिंह चहल, हिमांशी, लकी चौहान, शिवि प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस ने जीत दर्ज की। शिवि व भरत सिंह को एथलीट व आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूल में स्पोर्ट्स मीट के समापन पर बुधवार को हेड ब्वाय हर्षदीप औलख व हेड गर्ल मानसी ढिल्लो के नेतृत्व में फ्लैग डाउन सेरेमनी के द्वारा किया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू की गई, जिसमें कक्षा आठ में साधारण दौड़ में सौ मीटर में अदिति गुप्ता व भरत सिंह चहल प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा नौ में 100 मीटर दौड़ में हिमांशी और लकी चौहान प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा सात में 400 मीटर दौड़ शिवि प्रथम व प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा छह में 400 मीटर दौड़ में यशी और देव प्रथम स्थान पर रहे, जबकि अवंतिका और नैतिक दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस में निखिल, प्रभु शुक्ला, आर्यन, विनीत कौशिक, निशान और प्रिंस प्रथम स्थान पर व भाष्कर हाउस के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। टग ऑफ वार में छात्र वर्ग में आर्यभट्ट हाउस व छात्राओं में भाष्कर हाउस विजयी रहे।
स्कूल के चेयरमैन गुरुवचन सिंह, एमडी वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी, कोर्डिनेटर साक्षी सिंह ने सरस्वती पूजन की। जुबिलेंट इन्ग्रेविया के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी व जन संपर्क महाप्रबंधक सुनील दीक्षित ने स्कूल के प्लेयर ऑफ द प्लेयर्स को जुबिलेंट कंपनी की ओर से ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव राजमहेश प्रधान, तेजपाल सिंह, राजीव शुक्ला, सतेंद्र प्रधान, रामरतन सिंह, तेजवीर सिंह अलुना, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें