फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 20 दिन में जल गए सात ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। बीस दिन के अंदर गांव ढबारसी में एक ही स्थाना पर सांतवा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों चेकिंग के दौरान स्थान पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर 63 केवीए की मशीन निकली थी।
विज्ञापन

ढबारसी कस्बे के मोहल्ला चौधरियान को आपूर्ति के लिए रखा हुआ 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मोहल्ले के घरों का लोड नहीं झेल रहा है। इस मोहल्ले में करीब सौ घर हैं। पिछले बीस दिनों में रविवार की शमा को यहां सांतवां ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों यहां चेकिंग के दौरान 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में 63 केवीए की मशीन निकली थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान 100 केवीए की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में 63 केवीए की मशीन रखवाकर ठेकेदारों द्वारा गड़बड़ी की जा रही है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जेई एसके भारद्वाज का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।


बिजली की समस्या को लेकर जेई से मिले किसान संघ कार्यकर्ता
पिछले लगभग तीन हफ्ते से क्षेत्रवासी बिजली कटौती से परेशान हैं। फुंके ट्रांसफार्मरों को भी समय से नहीं बदला जा रहा। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ बिजलीघर पर पहुंचे। यहां जेई से मिलकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा ढबारसी में बिजली आपूर्ति की समस्या सबसे ज्यादा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक तरफ बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। दूसरी तरफ खराब ट्रांसफर्मरों को समय से नहीं बदला जा रहा। कहा कि यदि पांच दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर चंद्र प्रकाश शर्मा, ग्रीस त्यागी, गुड्डू चौधरी, कैसर परवेज, जमील अहमद, जुल्फिकार, फारुख, साजिद, मुशाहिद, फरमान, उस्मान, जीशान, इशरत अली, रहीश अहमद, इस्तकार, साजिद, राहत अली आदि दर्जनों ग्राम वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें