फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्काम भक्ति प्रभु को पाने का सबसे सरल तरीका : कथाव्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कथाव्यास कविचंद्र दास ने कहा कि भगवान को पाने का सबसे सरल तरीका निष्काम भाव से भक्ति है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वार्थ से भगवान की पूजा करते हैं। उनको प्रभु की कृपा नहीं मिलती है। वह आनंद धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को मोक्ष प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि उनको मारने के लिए अनेक प्रयास किए गए, लेकिन भगवान ने उसकी हर समय रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के वश में होते हैं। संकट के समय पुकारने पर भगवान अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा में राधाष्टमी पर राधा रानी का वर्णन किया गया। इस अवसर पर अनीता वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल मौजूद रहीं। वही मां संतोषी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने शांति की कामना के लिए आहुतियां दी। प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मीना आर्य, मंजू अग्रवाल, कुसुम गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें