हसनपुर। जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। आमजन से डिजिटल माध्यम का लाभ उठाने की अपील की गई है। नागरिकों को अपनी आईडी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, जो सत्यापन के समय दिखानी होगी। तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।