फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौ निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के 950 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन व सभासद पद पर किस्मत आजमा रहे करीब 950 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत प्रशासन जब्त करेगा। इनको कुल मत के 1/5 से भी कम वोट मिले हैं। अमरोहा पालिका से चुनाव लड़ने वाले 24 प्रत्याशी भी उसके दायरे में आ रहे हैं। अन्य निकायों में भी उम्मीदवारों का आंकड़ा काफी ऊंचा है।
विज्ञापन

जिले में नौ निकाय हैं। इनमें अमरोहा, गजरौला, धनौरा, बछरायूं व हसनपुर नगर पालिका परिषद है। जबकि जोया, नौगांवा सादात, उझारी सैदनगली नगर पंचायत हैं। सभी निकायों में से 1238 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 126 प्रत्याशी चेयरमैन और 1113 सभासद के थे। शनिवार को सभी की किस्मत का फैसला हो गया है। किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई तो किसी पर हार का गम दिखाई दिया। सभी नौ निकायों में नौ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जबकि 196 सभासद निर्वाचित हुए है। तमाम प्रत्याशी ऐसे भी निकले जो 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। जबकि 1000 का आंकड़ा छूने वाले प्रत्याशियों की संख्या भी काफी कम रही। अधिकारियों की मानें तो कुल वोट के 1/5 से भी कम मत पाने वाले प्रत्याशियों की जमानत जब्त की जाएगी। अपर जिलाधिकारी भगवान शरण ने बताया कि ऐसे प्रत्याशियों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे प्रत्याशियों की संख्या करीब 950 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें