अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली और एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। जिसे सहगल क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
मास्टर भूरे खान एंड आरिफ फारूक मेमोरियल चतुर्थ सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सहगल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले खेलते हुए एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर्स में 9 विकेट पर 192 रन बनाए। जिसमें तेजस्वी ने 81, दीपक ने 35 रनों का योगदान दिया। सहगल क्रिकेट क्लब की तरफ से फैजान और विशाल ने 3-3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछे करने उतरी सहगल क्रिकेट क्लब ने 26.4 ओवर्स में 7 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जिसमें सहगल क्लब की तरफ से भागवेंद्र ने 80 और राजेश शर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया। एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमित और विकास ने 2-2 विकेट लिए। सहगल क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने करने के लिए भागवेंद्र को अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इमरान पाशा एडवोकेट ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
विजेता ट्रॉफी रिजवान पाशा, नासिर फारूक, इमरान पाशा, राजू बीड़ी के मालिक नजम अली, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव परवेज पाशा ने संयुक्त रूप से सौंपी। मैच में सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी अंपायर रहे जबकि स्कोरिंग सेंटी गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता ने की। कमेंटरी रजन अली और राशिद अब्बासी ने की। इस दौरान रोहित चंदेल, शहजाद परवेज, मोहम्मद नदीम, रजन अली, सेंटी गुप्ता, नूर, लवी, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।