फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा महत्वपूर्ण, निजी स्थान पर न रखें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने मतदान के दिन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, उसे किसी निजी स्थान पर कतेई न रखें। संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री के जवान पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे। मतदाताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। बूथों पर गोले बनाए गए हैं। कोरोना की गाइडलाइन का पालन प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। जिस मतदाता का नाम सूची में है वही मतदान कर सकेगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी साथ कराना हमारी प्राथमिकता है। सुविधा केंद्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी आईडी बनाई जा रही है, उनकी सघन जांच करें। 12 फरवरी को शाम 6 बजे से शराब की दुकान बंद हो जानी चाहिएं। मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब पैसा या अन्य लोक लुभावनी वस्तु वितरण की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। एसपी पूनम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाए। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। क्षेत्राधिकारी लगातार भ्रमण करते रहें और यदि चुनाव प्रक्रिया में कोई भी शिकायत आती है, तो उसका तत्काल निस्तारण करें। पर्दा नशीब वाले बूथों को चिन्हित कर महिला कांस्टेबल की तैनाती कर दी जाए। डायल 112 निरंतर भ्रमण करते रहना चाहिए। कहा कि मतदान के 72 घंटे पूर्व एसएसटी, एफएसटी की टीमें निरंतर भ्रमण करती रहेंगी। अतिसंवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहना होगा। इस दौरान एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें