हसनपुर (अमरोहा)। उझारी नगर पंचायत के चुनाव में इस बार 18715 वोट थे। इनमें से 13778 ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि 657 वोट निरस्त हो गए। दो लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। सपा प्रत्याशी हुमैरा अख्तर ने जीत दोहराई। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहीं। जबकि भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा के वसीम अल्वी को 2265 वोट मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस पार्टी के जीशान अली को 749 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के कहकशा को कुल 509 वोट मिले। एआईएमआईएम प्रत्याशी मारूफ को 49 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के शरद कुमार को 46 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार शकीलुद्दीन को 44 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नजमा को 36, निर्दलीय सगीर अहमद को 27, निर्दलीय उम्मीदवार अफसाना को 26 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार नौशाद अली को 13 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार शकीबा को कुल पांच वोट मिले।