संभल। विद्युत निगम में पहले चरण के बाद अब एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब एक मुश्त बकाया जमा करने पर 80 फीसदी छूट मिलेगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पहले जैसी ही है। एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक दूसरे चरण में एकमुश्त बकाया जमा करने पर सरचार्ज में 80 फीसदी की छूट मिलेगी। विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र के माध्यम से या विभागीय वेबसाइट पर पंजीयन करके उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। एक किलोवाट भार तक के और पांच हजार रुपये के मूल बकाए पर घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के द्वितीय चरण में विलंबित बिलों के एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में सर्वाधिक 80 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। किश्तों में भुगतान करने पर 65 प्रतिशत की छूट मिलेगी।