फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने चलाया सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगरपालिका की ओर से मंगलवार को नगर में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। तमाम गली-मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया। कूड़ा कचरा निकालकर नालों की सफाई की। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे, बाजार सहित मुख्य मार्गों और आरजू कॉलोनी, बस स्टैंड स्टेशन, चिड़िया बाग में ट्रैक्टरों के माध्यम से सैनिटाइजर का छिड़काव किया। वहीं, पालिका कर्मियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की। अभियान के दौरान मौजूद रहे ईओ मणि भूषण तिवारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चलाने की नसीहत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें