फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा समेत दोनों पक्ष के सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मोहल्ला बसंत विहार में मुरादाबाद से आई बरात और लड़की पक्ष के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला बसंत विहार में मुरादाबाद से आई बरात में शामिल लोगों और लड़की पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। दूल्हे सौरभ सिंह ने शादी करने से भी इनकार कर दिया था। इस मामले में मझोला (मुरादाबाद) निवासी सेवानिवृत्त पीएसी के जवान केवल सिंह, उनके पुत्र सौरभ सिंह, भाई कमल, बहनोई विक्की, दीपक, पूजा और बसंत विहार निवासी लड़की पक्ष के मोहित, हंसराज, रोहित, विपिन, सचिन, सोनू आदि घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर दूल्हा सौरभ समेत दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें