फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर बिल के कीटनाशक दवा की बिक्री की होगी जांच

Tue, 14 May 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वेव इंडस्ट्रीज द्वारा किसानों को बगैर बिल के दी जा रही कीटनाशक दवाएं व खाद की नायब तहसील द्वारा द्वारा जांच की जाएगी। वही गन्ना प्रजाति 05009 की संयुक्त समिति द्वारा जांच की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को एसडीएम की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन असली व मिल अधिकारियों की बीच हुई वार्ता में लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन असली द्वारा वेव इंडस्ट्रीज पर किसानों को बगैर बिल की कीटनाशक दवाएं व खाद बेचने का आरोप लगाया गया है। भाकियू असली का आरोप है कि वेव इंडस्ट्रीज का प्रबंधन इसकी आड़ में टैक्स की जमकर चोरी कर रहा है। सोमवार को तहसील के सभागार में एसडीएम चंद्रकांता की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी व अपर जिला कृषि अधिकारी और वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मौजूद जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल के अधिकारियों से कीटनाशक व खाद के खरीद बिल दिखाने को कहा। भाकियू के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि चीनी मिल के गन्ना विभाग के अधिकारी बिल नहीं दिखा पाए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान गन्ना प्रजाति 05009 को लेकर भी काफी गहमा गहमी हुई। किसान नेताओं का कहना था कि इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई करते समय मिल प्रबंधन ने इसे अगेती प्रजाति में बताया था। लेकिन अब इसको रिजेक्ट प्रजाति बताया जा रहा है। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि गन्ना विभाग, कृषि विभाग मिलकर गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराएंगे। जांच में किसान यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। बैठक में बीते पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान भी शीघ्र दिलाने की मांग की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह , जसपाल सिंह, दिनेश प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें