फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीसीटीवी चालू न करने पर तीन प्रधानाचार्यों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए सीसीटीवी चालू न करने पर डीआईओएस ने तीन प्रधानाचार्याें का एक माह का वेतन रोक दिया है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों के लिए डीवीआर की लोकेशन अपडेट नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। यूपी बोर्ड की सख्ती के बाद डीआईओएस ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों पर समय से सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बार बार कहने के बाद जिले के तीन केंद्रों ने लापरवाही बरतते हुए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन को अपडेट नहीं की। जिससे बोर्ड की बेवसाइट पर डीवीआर ऑनलाइन नहीं हो सके। बोर्ड द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति जताने के बाद डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने जनता इंटर कॉलेज मूंढाखेड़ा, एसएएम इंटर कॉलेज नौगांवा सादात व आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के प्रधानाचार्यों के जनवरी माह के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। डीआईओएस ने बताया कि इसके साथ ही डीवीआर को तत्काल अपडेट कर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर केंद्र को डिबार करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें