फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली चोरी का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर सत्तारूढ़ पार्टी के नेता ने 50 हजार रुपये हड़पे

Fri, 21 Apr 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े नेता ने बिजली चोरी का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर क्लीनिक संचालक से 50 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर नेता पर आरोप लगाए हैं। सीएम से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान निवासी प्रवेंद्र कुमार रहरा में क्लीनिक चलाते थे। 2017 में उनके क्लीनिक पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसका दो साल बाद 2019 में थाना आदमपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बीच उन्होंने मुकदमा खत्म कराने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। उधर क्लीनिक पर आते-जाते समय उनका परिचय अल्लीपुर भूड़ में मेडिकल स्टोर चलाने वाले सत्तारूढ़ल दल के नेता से हुआ। नेता ने गजरौला के तत्कालीन अधिशासी अभियंता से अच्छे संबंध होने की बात कही। आरोप है कि नेता ने मुकदमा खत्म कराने के लिए 50 हजार रुपये लिए। मगर इसके बाद भी रिपोर्ट खारिज नहीं हुई। उनके घर समन गए। इस पर उन्होंने नेता से संपर्क साधा। जिस पर वह सत्तारूढ़ दल के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के पास ले गए। हाईवे किनारे होटल में आए अपने परिचित दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री से भी मिलाया। मगर मुकदमा खत्म नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस से भी उन्होंने गुहार लगाई, लेकिन मामला सत्तारूढ़ दल से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। उधर क्षेत्र में वीडियो वायरल होने से लोग अचंभित हैं। वीडियो वायरल करने के साथ ही पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें