फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 16 रनों से जीती लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मारवा मॉडर्न स्कूल में संचालित चौधरी क्रिकेट एकेडमी के द्वारा शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इंटर स्टेट क्रिकेट लीग अंडर- 16 में फाइनल मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने शाहजहांपुर की टीम को 16 रन से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। यूपी के अलग-अलग जिलों को मिलकर बनी 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के बीच खेला गया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 179 रन बनाए। उजैफ चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 46, देव पैसल ने 42 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम 164 रन ही बना पाई। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 16 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस दौरान आनंद पाठक, वीपी जौहरी, तारा सिंह, कमलजीत सिंह, अमित चौधरी, बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, मनोज यादव, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें