फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: रोडवेज अड्डे पर बस न मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा

Tue, 14 Feb 2023 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज अड्डे पर हरिद्वार के लिए बस उपलब्ध न होने पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट गया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश देख परिवहन निगम के अधिकारियों ने अतिरिक्त बस लगाकर कांवड़ियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन शिवभक्त भगवान शिव का दुग्ध और जलाभिषेक करेंगे। इससे पहले कांवड़िये हरिद्वार, नीलकंठ और गोमुख के लिए निकलने लगे है।
विज्ञापन

रोजाना हजारों की तादाद में कांवड़िये हरिद्वार की ओर रुख कर रहे हैं। हरिद्वार के लिए ट्रेन की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण रोडवेज और निजी वाहन ही शिवभक्तों का सहारा है। बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन डिपो पर बस न लगी होने का कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह बटवाल, बेगम सराय से कांवड़ियों ने हरिद्वार के लिए बस नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया था। आरोप लगाया कि शिवभक्तों को तीन घंटे तक बस स्टैंड पर गुजारने पड़े। लेकिन विभाग की ओर से बस की व्यवस्था नहीं की गई। हालांकि बाद में अतिरिक्त बस लगाकर विभागीय अधिकारियों ने भक्तों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें