फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। फैक्टरी कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर साइबर टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला सेक्रेटरी कॉलोनी दिवंगत नरेश कुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे बबलू कुमार हाईवे स्थित एक निजी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। 14 जुलाई के दोपहर 12:15 बजे बबलू कुमार जोया में हाईवे स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी यहां पहले से मौजूद एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया। रुपये नहीं निकलने के बाद बबलू कुमार घर लौट आए। कुछ देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकलने का मैसेज फोन पर आया तो बबलू कुमार के होश उड़ गए। वह तुरंत डिडौली कोतवाली पहुंचे और तैयारी देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया जल्द ही एटीएम कार्ड बदलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें