फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान को लेकर आज रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला शुरू होते ही गजरौला तिगरी मार्ग पर जाम हो जाता है। जाम से निपटने के लिए इस बार पुलिस ने नया प्लान लागू किया है। इसके तहत मंगलवार को तिगरी मेला से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली काकाठेर रेलवे लाइन अंडरपास से होते हुए नेशनल हाईवे पर निकाले जाएंगे। स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गजरौला से तिगरी के लिए निकाला जाएगा। ट्रैफिक प्लान को व्यवस्थित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार जाम से निजात के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के बाद पहले से डेरा लगाकर बसे श्रद्धालु घर लौटने लगते हैं। घर लौटे वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले तिगरी से गजरौला रोड पर निकलते थे लेकिन इस बार मंगलवार को बदले प्लान के तहत मेले से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन काकाठेर रेलवे लाइन अंडरपास से गुजरते हुए हाईवे पर पहुंचेंगे। इसके बाद गजरौला चौपला चौराहे से श्रद्धालु अपने अपने मार्गों पर होते हुए घर जा सकेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिहाज से स्नान करने आने वाले श्रद्धालु गजरौला से तिगरी के लिए निकल सकेंगे लेकिन मेला स्थल की तरफ श्रद्धालुओं के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। निजी बसों व कार के लिए गजरौला से तिगरी मार्ग पर बंधे से पहले बाएं साइड में पार्किंग बनाई गई है। जबकि रोडवेज और बाइकों को इसी रोड पर दाएं तरफ बनाई गई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। ट्रैक्टर-ट्रॉली से आने वाले वाहनों केे काकाठेर और मोहरका पट्टी मार्ग पर पार्क कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के चलते हाईवे पर मुरादाबाद और दिल्ली की तरफ से आने रोडवेज बसें, कार, बाइक टैक्सी व अन्य छोटे वाहन यथावत चलते रहेंगे। हाईवे पर केवल ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर पाबंदी है। इसलिए वाहन चालक व श्रद्धालु सावधानी बरतें, प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से गुजरें जिससे सड़कों पर जाम लगने से बचा जा सके।
विज्ञापन

कांकाठेर, ओसीतापुर की तरफ रहेगा मेले का निकास द्वार
तिगरी गंगा मेले में स्नान करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के कारण कहीं जाम न लग जाए, इसके लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। सीओ ने बताया कि श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने के लिए तिगरी मार्ग ही खुला रहेगा। कांकाठेर और ओसीता जगदेवपुर की तरफ से किसी को नहीं आने दिया जाएगा। मेले में स्नान के बाद जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कांकाठेर में महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक से ओसीता जगदेवपुर से गुजारा जाएगा।
रूट डायवर्जन
चकनवाला-नगलिया मेव की तरफ
कांकाठेर और ओसीता जगदेवपुर वाले मार्ग पर वाहनों का जाम लगने के कारण कहीं अन्य वाहन भी जाम में न फंस जाएं, इसलिए उनको चेक पोस्ट के बराबर बांध से चकनवाला की तरफ भेजा जाएगा। रास्ते में गंगा बांध से नगलिया मेव में उतर कर कुमराला होकर तिगरी-गजरौला मार्ग पर पहुंच कर गंतव्य को जाएंगे
मोहरका पट्टी से बसैली होते हुए
गंगा में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को जाम से बचाने के लिए कांकाठेर की तरफ से रोक कर मोहरका पट्टी भेजे जाएंगे। मोहरका पट्टी से बसैली होते हुए चाहे तो मोहम्मदाबाद होकर गंतव्य को चले जाएं या पक्का पुल के निकट तिगरी-गजरौला मार्ग से घर पहुंचेंगे।
मोहरका पट्टी से कांकाठेर
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण जाम लग जाने पर तीसरा वैकल्पिक मार्ग मोहरका पट्टी और कांकाठेर है। तिगरी से घर लौटने वाले वाहनों को मोहरका पट्टी से वाया कांकाठेर हाईवे पर भेजा जाएगा। इस कारण अन्य मार्गों पर वाहनों की संख्या कम हो जाने पर जाम नहीं लगेगा।
कांकाठेर रेलवे स्टेशन से होते हुए हाईवे
जाम लग जाने पर श्रद्धालुओं के वाहनों को तिगरी की तरफ जाने से रोकने के लिए कांकाठेर रेलवे स्टेशन के बराबर से ख्यालीपुर ढाल को निकाला जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को हाईवे से गंतव्य को भेजा जाएगा।
छह थानेदारों पर यातायात व्यवस्था संभालने का जिम्मा
तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालु उमड़े हैं। भारी संख्या के कारण तिगरी-गजरौला और हाईवे पर जाम लगने की संभावना है। जाम न लगे इसके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए रजबपुर, सैदनगली, अमरोहा देहात, बछरायूं और डिडौली कोतवाली पुलिस को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें