फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फिर लागू हुआ रूट डायवर्जन, सोमवार तक एक लेन पर चलेंगे कांवड़िये

Fri, 21 Jul 2023 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ियाें की चहलकदमी एक बार फिर तेज होने के साथ शुक्रवार शाम से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है, जबकि दूसरी लेन पर बाइक, कार आदि वाहनों का संचालन हो रहा है। सोमवार दोपहर दो बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। उधर, शुक्रवार शाम से कांवड़ियों के जत्थे भी गुजरने लगे हैं
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार के लिए सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने शुक्रवार की शाम छह बजे से मुरादाबाद दिल्ली हाईवे से ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। जबकि हाईवे की एक लेन पर 40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलेंगे। वहीं दूसरी लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह के चलते तीसरा सोमवार को 24 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, मुरादाबाद मंडल के अलावा बुलंदशहर समेत कई जनपदों के शिवभक्तों के लिए गढ़मुक्तेश्वर का ब्रजघाट कांवड़ में जल लेने के लिए प्रमुख स्थान है। हजारों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे प्रसिद्ध स्थानों से भी गंगाजल लेकर लौटते हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसके चलते नौगांवा सादात से जोया मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाईवे पर पूरी तरह पुलिस का पहरा है। यह प्लान सोमवार दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।
यहां से गुजरेंगे भारी वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा। रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा।मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा। मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा। गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर से गुजरा कांवड़ियाें को जत्था

सावन के तीसरे सोमवार से पहले नगर मे कांवड़ियों को आवागन शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर में बम बम भोले के उदघोष के बीच कांवड़िए अपने गंत्वयों के लिए रवाना हुए। सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ियों को उत्साह लगातार बरकरार है। बारिश अथवा उमस भरी गर्मी भी कांवड़ियों के कदम नहीं डिगा पा रही है। शुक्रवार को सावन के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ियों को एक जत्था बम बम भोले के उदघोष के बीच नगर से गुजरा। जिससे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।

हाईवे से गुजरे कांवड़िये
शुक्रवार को हाईवे पर कांवड़ियों का एक ही जत्था गुजरता दिखाई दिया। उसमें भी गिने चुने शिव भक्त थे। अन्य किसी भी मार्ग पर शाम तक कोई कांवड़िया नजर नहीं आया, जबकि शिवरात्रि और दूसरे सोमवार से पहले धनौरा मार्ग कांवड़ियों से भरा रहा था। सावन माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ि़यों की संख्या कम रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें