अमरोहा। निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को होगी। जनपद के नौ नगर निकायों की मतगणना हसनपुर की मंडी समिति, धनौरा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज और नौगांवा सादात के श्रीराम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में स्थानों पर होगी। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। वोटों की गिनती के दौरान मतगणना स्थल के आसपास का एरिया पूरी तरह छावनी में तब्दील रहेगा। छोटे बड़े किसी भी वाहन को निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को पूरी तरह वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके बाद भी वाहन चालक मनमानी करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। लेकिन इससे पहले सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। ये प्लान मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसके लिए चौक-चौराहा पर बैरियर के साथ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
मतगणना केंद्र नवीन मंडी समिति हसनपुर
- संभल हसनपुर से अतरासी, अमरोहा तथा दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात अतरासी तिराहा हसनपुर से गजरौला चौपला होकर अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।
- अतरासी चौकी से हसनपुर-संभल की ओर जाने वाला यातायात अतरासी चौकी से रजबपुर, गजरौला चौपला होकर हमनपुर की तरफ भेजा जाएगा।
मतगणना केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा नगर
- जोया से बिजनौर नुरपुर जाने वाला यातायात बंबूगढ़ चौराहा से अंबरपुर चौराहा से कांठ बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।
- टीपी नगर तिराहा से कैलसा की ओर जाने वाला यातायात को बंबूगढ से अंबरपुर चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को निकाला जाएगा।
- अंतरासी तिराहा से बंबूगढ़, जोया की ओर जाने वाला यातायात को अतरासी तिराहे से आरटीओ तिराहा, हिल्टन तिराहा होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
- आरटीओ से शहर की ओर जाने वाला यातायात को आरटीओ तिराहे से धनौरा बाईपास ग्राम गुलडिया होते हुए अपने गंतव्य को जायेगा व आरटीओ से शहर की ओर जाने वाला यातायात जिन्हें कैलसा जाना है वह बंबूगढ होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।
- कैलशा चौराहे से टीपीनगर एवं जोया की ओर जाने वाला यातायात कैलसा चौराहा अंबरपुर चौराहा, बंबूगढ तिराहे से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- बिजनौर से जोया की ओर जाने वाले यातायात को वाया अंबरपुर चौराहा, बंबूगढ तिराहा से अपने गंतव्य की ओर निकाला जाएगा।
- बिजनौर एवं कांठ की ओर से आने वाला यातायात को रज्जाकपुर तिराहा से ग्राम गुलड़िया धनौरा वाइपास, अतरासी होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जायेगा ।
मतगणना केंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा
- गजरौला से चांदपुर को जाने वाला समस्त प्रकार के वाहन इंद्रा चौक गजरौला से डायवर्ट कर खाद गूर्जर चौराहा से होकर मुढा आड्डा अमरोहा, धनौरा रोड से पेलीतगा धनौरा-नौगावा रोड से होकर फीना के रास्ते से चांदपुर/नूरपुर की तरफ भेजे जाऐंगे।
- बछरायूं से चांदपुर, बिजनौर, नूरपुर की ओर जाने वाला यातायात तहसील तिराहा धनौरा से धनौरा बाइपास की तरफ डायवर्ट कर मलेशिया मिल होते हुए मूढा आड्डा होकर पेलीतगा धनौरा रोड से फीना के रास्ते होकर नूरपुर/ बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।
- बिजनौर चांदपुर की तरफ से धनौरा/गजरौला की तरफ जाने वाला यातायात को पत्थर कुटी तिराहा से नौगांवा रोड पर डाइवर्जन कर पेलीतगा से मूढ़ा अड्डा से खाद गूजर रोड की तरफ डाइवर्जन कर गजरौला हाइवे की तरफ निकाला जाएगा।
मतगणना केंद्र श्रीराम इंटर कॉलेज बादशाहपुर नौगांवा सादात
- बिजनौर, नूरपुर से आने वाला यातायात को वीलना पुल नौगांवा से जमुना खास काठ रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- नौगांवा सादात से धनौरा गजरौला जाने वाला यातायात को खेड़ी मोड़ नौगांवा से वाया धनौरा रोड होते गंतव्य को भेजा जायेगा।
- अमरोह से नूरपुर बिजनौर जाने वाला यातायात धनौरा बाईपास होते हुए रज्जाकपुर तिराहा से याहियापुर और काठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जायेगा ।