फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चार किसानों के परिवारों को बंधकर बनाकर पांच लाख की डकैती, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 May 2023 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

चारों घरों से करीब एक लाख की नगदी समेत पांच लाख का माल लूट लिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को बदमाशों ने एक के बाद एक किसानों के चार घरों को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चारों घरों से करीब एक लाख की नगदी समेत पांच लाख का माल लूट लिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के बेगपुर शर्की में हुई। गांव में बाहरी छौर पर किसान रामपाल का घर है। बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने सबसे पहले निशाना बनाया। घर के पीछे की तरफ से दीवार के सहारे बदमाश छत पर चढ़ गए। छत के घर में दाखिल हो गए। घर में सो रहे परिवार के लोगों को हथियारों के बल पर ले लिया और घर में रखी 15 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश पास में ही किसान सुंदर सिंह के घर में दाखिल हुए। यहां बदमाशों ने फिर चारपाई पर सो रहे परिवार के लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया और 46 हजार की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश किसान छोटे के घर में दाखिल हो गए। यहां से 15 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। 

इसके बाद बदमाश किसान लेखराज के घर में दाखिल हुए और 30 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। सभी जगह बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें