अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं। वहीं, 19 अनुबंधित हैं। लेकिन जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। करीब 20 बस मिलने की उम्मीद है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। जबकि नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है। आगरा को चलने वाली ये बस अमरोहा डिपो से सुबह छह बजे निकलती है। लेकिन अब विभाग ने आगरा के लिए एक और बस के संचालन का फैसला लिया है। यह बस रोजाना शाम को चार बजे आगरा के लिए रवाना होगी। जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा रहेगा। जबकि वापसी में तड़के साढ़े चार बजे आगरा से अलीगढ़, मुरादाबाद होते हुए अमरोहा पहुंचेगी। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि आगरा के लिए रोजाना शाम चार बजे बस के संचालन की तैयारियों पूरी कर ली गई है। शुक्रवार की शाम बस को रवाना किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन शाम चार बजे सब मिल सकेगी।
बस का रूट
प्रतिदिन शाम चार बजे अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा। वापसी में प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे अलीगढ़, से मुरादाबाद होते हुए अमरोहा पहुंचेगी।
-
ये रहेगा किराया
बस स्टॉप किराया
अमरोहा से जोया 11 रुपये
अतरासी 27 रुपये
रजबपुर 32 रुपये
गजरौला 49 रुपये
मनौटा 60 रुपये
हसनपुर 69 रुपये
गंगवार 87 रुपये
रहरा 102 रुपये
दढियाल 111 रुपये
गवां 120 रुपये
अनूपशहर 141 रुपये
अलीगढ़ 239 रुपये
हाथरस 277 रुपये
आगरा 355 रुपये