फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर फंसी रोडवेज बस, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर शनिवार रात जल्दी के चक्कर में चालक ने बस डिवाइडर पर चढ़ा दी, लेकिन बीच में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं निकल सकी। चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सवारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को निकलवाया। इसके बाद बस गंतव्य को रवाना हुई। शनिवार रात दस बजे गोंडा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली की ओर जा रही थी। मगर कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बसों का भी हाईवे पर संचालन बंद था। बस को रूट डायवर्ट कर हसनपुर की तरफ से गुजारा जा रहा था। चालक ने हसनपुर की तरफ ले जाने की बजाय बस को फ्लाईओवर से निकालने की कोशिश करते हुए डिवाइडर पर चढ़ा दी। बस डिवाइडर में फंस गई। उसमें सवार यात्री उतर गए। वह चालक पर लापरवाही बरतने व गलत तरीके से चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझा कर शांत किया। क्रेन मंगाकर बस को निकलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें