फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सहारनपुर के लिए दोबारा शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सहारनपुर के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दो साल से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से बस का संचालन शुरू कर दिया है। पहले इस बस का संचालन यात्रियों के नहीं मिलने के कारण बंद हो गया था।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं, तो 19 अनुबंधित हैं। वहीं, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। करीब 20 बसों के मिलने की उम्मीद है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। एक साल के भीतर नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और अमरोहा से मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा डिपो से सहारनपुर को जाने वाली बस दो साल पहले बंद हो गई थी। इसका कारण यात्री कम थे और खर्चा नहीं निकल रहा था। लेकिन, एक बार फिर सहारनपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। अमरोहा से सहारनपुर तक का किराया 314 रुपये है। ये बस अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे निकलती है। जबकि, सहारनपुर से सुबह 11:30 बजे अमरोहा के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें