अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं, तो 19 अनुबंधित हैं। वहीं, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। करीब 20 बसों के मिलने की उम्मीद है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। एक साल के भीतर नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और अमरोहा से मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा डिपो से सहारनपुर को जाने वाली बस दो साल पहले बंद हो गई थी। इसका कारण यात्री कम थे और खर्चा नहीं निकल रहा था। लेकिन, एक बार फिर सहारनपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। अमरोहा से सहारनपुर तक का किराया 314 रुपये है। ये बस अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे निकलती है। जबकि, सहारनपुर से सुबह 11:30 बजे अमरोहा के लिए रवाना होती है।