मौके पर पहुंची रजबपुर व गजरौला थाना पुलिस ने बस में फंसे चालक सहित सात यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि सोहराब गेट डिपो की बस आलू लदे कैंटर में घुस जाने से बस का चालक और उसमें सवार सात यात्री घायल हुए हैं। सुरेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर गोरखपुर थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी, हाशिम निवासी खैराबादा जनपद सीतापुर, यशपाल निवासी खाबोई जनपद हापुड़, धर्मगज सिंह निवासी मिलक ढकोरा जनपद लखीमपुर खीरी, प्रिंस उर्फ उपदेश निवासी मितौली जनपद लखीमपुर खीरी, मोहनी मौर्य निवासी सूर्य बाजार गोंडा, सुरेश निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर घायल हुए।
गोंडा से दिल्ली जा रही सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुंडई एजेंसी के निकट खराब खड़े कैंटर से टकरा गई। कैंटर में आलू लदे थे। बस में सवार शाहजहांपुर निवासी एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची रजबपुर व गजरौला थाना पुलिस ने बस में फंसे चालक सहित सात यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को गजरौला सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से चार घायलों को गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के भटौना निवासी सुरेश कुमार सोहराब गेट डिपो की बस को गोंडा से सवारी लादकर दिल्ली जा रहा था। बस में सवार गोंडा निवासी माधव राज मौर्य के मुताबिक वह पड़ोसी मुल्क नेपाल में नौकरी करता है। सोमवार की रात वह और उसकी मां मोहिनी मौर्य बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। बस में अन्य यात्री भी सवार थे। माधव राज मौर्य के मुताबिक बस में सवार यात्री नींद में थे। अचानक हादसे के कारण हुए झटके से एक दूसरे के ऊपर गिर गए। तब पता चला कि बस हाईवे किनारे खड़े आलू लदे कैंटर से टकरा गई है। जिससे चालक साइड की बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। जबकि शाहजहांपुर के थाना कोतवाली के मोहल्ला मानुजई निवासी नदीम (25) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गजरौला और रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने बस में फंस रहे चालक सहित अन्य यात्रियों को बाहर निकालकर गजरौला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और कैंटर को हाईवे से हटवाया। रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि सोहराब गेट डिपो की बस आलू लदे कैंटर में घुस जाने से बस का चालक और उसमें सवार सात यात्री घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शोएब की तहरीर पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर गोरखपुर थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी, हाशिम निवासी खैराबादा जनपद सीतापुर, यशपाल निवासी खाबोई जनपद हापुड़, धर्मगज सिंह निवासी मिलक ढकोरा जनपद लखीमपुर खीरी, प्रिंस उर्फ उपदेश निवासी मितौली जनपद लखीमपुर खीरी, मोहनी मौर्य निवासी सूर्य बाजार गोंडा, सुरेश निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर घायल हुए। जबकि बस के घायल चालक सुरेश कुमार, यशपाल, प्रिंस उर्फ उपदेश और धर्मगज सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना कोतवाली के मोहल्ला मानुजई के रहने वाले शोएब की तहरीर पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304-ए और 427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।