फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ से चमकेंगी सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में अरसे से टूटी पड़ी सड़कों और नालियों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। इसके लिए 12.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्राम पंचायतों को शासन से धनराशि मिल गई है। अब लंबे समय से अधर में लटके विकास कार्यों को पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास के लिए शासन से 12.80 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। धनराशि राज्य वित्त आयोग व 15 वें वित्त आयोग के तहत आवंटित हुई है। जिससे नए विकास कार्य कराएं जाएंगे। शासन से आवंटित धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंच गई है।
डीपीआरओ संदीप अग्रवाल बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 9.40 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। जबकि राज्य वित्त आयोग के तहत 3.40 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। आवंटित धनराशि से ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, सफाई व्यवस्था और पानी की निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही नए निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अधर में लटके कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायतों में विकास व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी। मानकों की अनदेखी पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश ग्राम पंचायतों क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। जिसके चलते सड़कों पर जलभराव व कीचड़ बनी रहती है। सड़कों के निर्माण के बाद ग्रामीणों गंदगी और जलभराव से सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें