अमरोहा। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा जिले में 11 फरवरी को 18 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जिले को तीन जोन एवं पांच सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा में 8213 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली ढाई से साढ़े तीन बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में 18 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए अन्य दूसरे स्कूलों से डिमांड मांगी गई है। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले को तीन जोन एवं पांच सेक्टरों में बांटा गया है। जिसके लिए एक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम अमरोहा, दूसरे जोन की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर भगत सिंह एवं तीसरे जोन की जिम्मेदारी एसडीएम धनौरा को सौंपी गई है।
वहीं बीएसए डॉ. मोनिका, तहसीलदार अमरोहा हेमंत कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह, बीडीओ अमरोहा लक्ष्मण प्रसाद व जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार काे सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्र आवंटित छात्र संख्या
एकेके इंटर कॉलेज -480
एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता - 480
अब्दुल रज्जाक पीजी कॉलेज जोया - 480
जीपीएस एकेडमी इंटर कॉलेज जोया - 480
हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ब्लॉक- ए -480
हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ब्लॉक- बी -480
हिल्टन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमरोहा -480
आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा -480
जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा -480
कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा - 480
मेस्को पब्लिक स्कूल अमरोहा - 480
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा - 480
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा -480
सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर -480
लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी अमरोहा -384
वाईएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनौरा -384
रमाबाई राजकीय महाविद्यालय गजरौला - 384
ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा -341
-