फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड पर रालोद का फूटा गुस्सा, कलक्ट्रेट में की नारेबाजी

सार

लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल साबित हो रही है।जिसके चलते प्रदेश का अनुसूचित जाति\/आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के रूहेल खंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल साबित हो रही है। आए दिन प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटानाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश का अनुसूचित जाति/आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि 14 सितंबर को लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके उनकी हत्या कर दी गई। उसके बाद दोनों को पेड़ से लटका दिया गया। प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसलिए राष्ट्रीय लोकदल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करता है। जल्द ही पीड़ित परिवार को शहरी क्षेत्र में आवास की व्यवस्था कराई जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ सहायता राशि मुहैया कराई जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही समाज के लोगों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाए। इस दौरान योगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अंकुर, राजीव राठी, रवि राठी, प्रदीप देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें