फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बैराज से छोड़े गए पानी से नदी उफनाई, शाहजहांपुर छात गांव में घुसा पानी

Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पहाड़ों व मैदान पर हो रही भारी बारिश व बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा नदी उफान पर है। खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव शाहजहांपुर छात में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि मुकारमपुर के जंगलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए चारा लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे अपनी जान जोखिम में डाल कर चारा ला रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नदी उफनने से क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर छात में गंगा नदी का पानी घुस गया है। हालांकि, तटबंध के इस ओर बसे गांवों में अभी बाढ़ की आशंका नहीं है। रसूलपुर भांवर गांव के रास्ते में भी बाढ़ का पानी भर गया है। मुकारमपुर गांव के जंगलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों को चारा लाने में परेशानी हो रही है। तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ संभावित गांवों के प्रधानों से स्थिति की जानकारी की जा रही है। बाढ़ चौकियों पर तैनात राजस्व कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें