फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगाजल लेने घर से निकले रिटायर्ड होमगार्ड की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 31 Jul 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ब्रजघाट गंगाजल लेने के लिए निकले डिडौली क्षेत्र के गांव नौरंगी निवासी रिटायर्ड होमगार्ड जसराम 63 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव कैलसा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह थाना अमरोहा देहात की नन्हेड़ा पुलिस चौकी पर गेटमैन ने कैलसा फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त डिडौली थानांतर्गत ग्राम नौरंगी निवासी जसराम के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार जसराम सिंह शनिवार की शाम करीब छह बजे ब्रजघाट से गंगाजल लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सुबह ही उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिल गई। परिजनों के अनुसार मृतक जसराम तीन साल पहले हाेमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके चार बेटी तथा छह बेटे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें