फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर की थी सेवानिवृत्त लिपिक की हत्या

विज्ञापन
Retired clerk was killed for opposing looting - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
चीनी मिल से सेवानिवृत्त लिपिक की हत्या करने वाले नौकर को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने मसाला कूटने वाली लोहे की मुसली से सिर और मुंह पर वार किया और बाद में मोबाइल के डाटा केबल से गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी नौकर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लाग्हे ने बताया कि 18 अक्तूबर को देहात थानाक्षेत्र के आरजू इंक्लेव में रहने वाले पंडित सुभाष चंद दुबे की घर के ही नौकर ने हत्या कर दी थी। इस दौरान नौकर घर में रखे कीमती जेवरात और बैंक की चैक बुक लूटकर भाग गया था। इस मामले में सुभाष की बेटी रतना की तहरीर पर हत्या और लूट की एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए एएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व और सीओ सिटी विजय कुमार राणा के पर्यवेक्षण में देहात थाना पुलिस को लगाया गया था। विवेचना साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि नौकर का नाम अशोक सिंह है और वह ग्राम कैलाश थाना जयपृथ्वी जिला भजन सूधुर पश्चिम नेपाल हाल पता शहादरा बलवीर कॉलोनी गली नंबर एक दिल्ली रहने वाला है और वह नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे शनिवार की रात मुरादाबाद बस अड्डे के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि घर में लूट का विरोध करने पर नौकर अशोक सिंह ने पंडित सुभाष चंद दुबे के सिर व मुंह पर मसाला कूटने वाली लोहे की मुसली से वार किया। इसके बाद मोबाइल की डाटा केबल से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी थी। उसने लूटा हुआ बाकी सामान अपने साथी प्रकाश और नारायण को दे दिया। इसलिए प्रकाश और नारायण की गिरफ्तारी के लिए ग्रह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से नेपाल सरकार से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें