दो चौकी प्रभारियाें समेत पांच सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल
अमरोहा। एसपी आदित्य लांग्हे ने रविवार की शाम जिले की दो चौकी इंचार्ज समेत पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया सेल में तैनात दरोगा अतुल कुमार को शहर कोतवाली की रज्जाक पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया। यहां के प्रभारी अरुण कुमार को सैदनगली कस्बा चौकी की कमान सौंपी है। पुलिस लाइन में प्रतिक्षारत रामप्रकाश तिवारी को नौगावां सादात थाने में बतौर एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि जनपदीय जघन्य अपराध नियंत्रण के लिए गठित टीम से दरोगा बृजवीर सिंह को नौगावां सादात थाने भेजा है। वहीं यहां तैनात दरोगा साहब सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।