फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बसपा के दो मतदान एजेंट जेल भेजने से परिजनों में आक्रोश

Fri, 12 May 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। निकाय चुनाव में बसपा के दो एजेंट रहे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उनके परिजन थाने में पहुंच गए। जेल भेजे जाने का कारण पूछा। पुलिस ने किसी तरह उनको समझा कर शांत किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को फाजलपुर मोहल्ला निवासी अशोक व पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिन भर परिजन यह समझते रहे कि शाम तक उनको छोड़ दिया जाएगा, मगर छोड़ा नहीं। रात साढ़े नौ बजे परिजनों को पता लगा कि उनको जेल भेज दिया गया है। जिस पर एकत्र होकर थाने पहुंच गए। उनके खिलाफ किस अपराध में कार्रवाई की गई है, यह जानकारी मांगी। पुलिस पर दबाव की राजनीति के चलते उनको जेल भेजने का आरोप लगाया। परिजनों को पुलिस ने किसी तरह समझा कर शांत किया। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों शांति व्यवस्था को खतरा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए जेल भेज दिए गए हैं।
कोट:
बिजली विभाग द्वारा दिए गए शट डाउन समय में पेड़ कटान का काम नहीं हो रहा था। अगले दिन लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ता। इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने डेढ़ घंटे शट डाउन बढ़वाया-
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह औलख निवासी गजरौला, जिला मंत्री भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें