अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के दौरान छटा ही निराली रही। यहां गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के राज्यमंत्री मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत समा बांध दिया। बच्चे देशभक्ति गीतों पर थिरके। एसपी और सीओ सदर समेत 37 पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने के साथ हुई। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि आजादी के वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कुर्बानी की वजह से आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इसके बाद जवानों ने ग्राउंड में परेड निकाली। इसकी सलामी प्रभारी मंत्री ने ली। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा समेत कई स्कूल की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत कर जश्न को दोगुना कर दिया। परेड में कुल छह टोलियों में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मी, शस्त्र पुलिस, स्वाट टीम एवं एनसीसी और झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, स्वाट टीम सचल दस्ता, शक्ति मोबाइल, डायल 112, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, वज्र वाहन, यातायात वाहन व स्वान ट्रैकर/फील्ड यूनिट शामिल रहीं। प्रभारी मंत्री ने कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं देशभक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र खडगवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा जज और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
ये पुलिस कर्मी हुए सम्मानित
अमरोहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री संयज गंगवार के हाथों गृहमंत्री भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक से इंस्पेक्टर पुलिस लाइन अशोक कुमार वर्मा, सैदनगली थाने में तैनात दरोगा नरेंद्र सिंह, डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेंद्र पाल सिंह, अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय सिंह, पुलिस लाइन से दरोगा रामरतन यादव, नौगांवा सादात थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनेक सिंह, यूपी डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल चालक राम मूरत सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गृहमंत्री भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से इंस्पेक्टर मॉनिटरिंग सेल अनिल कुमार, गजरौला थाना प्रभारी हरीशबर्धन सिंह, धनौरा थाने में तैनात दरोगा नीरज, अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात दरोगा मुकेश कुमार, प्रधान लिपिक शाखा एएसआई संतोष सिंह राणा, यूपी डायल 112 से हेड कांस्टेबल अरविंद पुरी, फत्तु सिंह, पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रामचेला, एएसपी पेशी में तैनात दरोगा मुनीष शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया। रिसर्च एवं प्लानिंग सेल के आरक्षी विपिन व रजत कुमार पंकज, परिवहन शाखा रिजर्व पुलिस लाइन से सिपाही अनुज कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राम प्रकाश शर्मा, गोपनीय कार्यालय से हेड कांस्टेबल आरिफ, अमरोहा नगर सीओ कार्यालय की पेशी में तैनात दीपक, नौगांवा सादात सीओ की पेशी में ओमकार सिंह, धनौरा सीओ की पेशी में तैनात राजीव कुमार, हसनपुर सीओ की पेशी में तैनात सुधीर कुमार, आदमपुर थाने में तैनात दीपिका और शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात राखी शामिल हैं। वहीं डायल 112 में रेस्पांस समय के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, काले सिंह, चालक सिपाही लवकुश, चचल सिंह और होमगार्ड नरेश कुमार शामिल रहे।