फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब चलाने में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। ढबारसी में अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब चलाने के मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया कि आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में साईं पैथोलॉजी लैब को अवैध रूप से संचालित हो रही है। शिकायत पर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच में पाया था कि बिना अनुमति अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब का संचालन कराया जा रहा है। इसके बाद पैथोलॉजी लैब संचालक को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें निर्धारित समय में अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन संचालक द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। आदमपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोडल अधिकारी डॉक्टर शरद कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी लैब संचालक अबरार चिकित्सा के क्षेत्र में अशिक्षित, प्रशिक्षित एवं नियमानुसार पंजीकृत नहीं है। इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत पैथोलॉजी लैब संचालक अबरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदमपुर इंस्पेक्टर वरुण कुमार का कहना है कि नोडल अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें