फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वन दरोगा से मारपीट मामले में 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वन दरोगा राजवीर सिंह यादव से मारपीट मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को वन दरोगा राजवीर सिंह यादव गांव मनौटा से सैमली मार्ग पर आम के बाग में काटे जा रहे पेड़ों की सूचना पर पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने देखा कि आम के पेड़ों को काटकर बुग्गी में रखकर ले जाया जा रहा था। वन दरोगा ने बुग्गी को कब्जे में कर लिया था। बुग्गी को मनौटा पुलिस चौकी लाया जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए आरोपियों ने वन दरोगा के साथ मारपीट कर बुग्गी को जबरन छुड़ा लिया था। आरोपी बुग्गी को अपने साथ ले गए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि वन दरोगा से मारपीट के मामले में सुंदर, प्रदीप और रामराज को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें