किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर की प्रबंध समितिके 56 सदस्यों के नवीनीकरण को सहायक निबंधक, कार्यालय फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स मुरादाबाद ने निरस्त कर दिया है। उनके खिलाफ किसान आदर्श सोसायटी खाद गुर्जर के प्रबंधक एवं सचिव की शिकायत पर कार्रवाई की गई। प्रबंधक एवं सचिव ने सदस्यों को उनके फर्जी हस्ताक्षर से बनाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। फर्जी हस्ताक्षरों का परीक्षण फोरेंसिक लैब, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व हस्तलिपि विशेषज्ञ की जांच में फर्जी पाया गया।
सहायक निबंधक, कार्यालय फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स मुरादाबाद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गजरौला के खाद गुर्जर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज की सोसायटी के अध्यक्ष खाद गुर्जर निवासी जितेंद्र सिंह ने 19 जनवरी-22 को शिकायत की। जिसमें कहा कि वह 1991 से कॉलेज की सोसायटी के प्रबंधक एवं सचिव हैं। वर्ष-2009 या उसके बाद कोई भी आम सभा, चुनाव संबंधी कार्यवाही एवं कार्यकारिणी की बैठक यदि की गई है तो वह झूठी है। विद्यालय की प्रबंध समिति पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर 56 सदस्य बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। कहा था कि कॉलेज की प्रबंध समिति का प्रबंधक बनने के लिए ही उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी सदस्य बनाए। साथ ही प्रबंध समिति का नवीनीकरण भी करा लिया गया। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने 11 मार्च-22, 29 मार्च-22 व 11 अप्रैल-22 को सहायक निबंधक कार्यालय में उनकेहस्ताक्षरों कापरीक्षण फोरेंसिक लैब से कराने की मांग की थी। जिस पर सहायक निबंधक भूपेंद्र सिंह नेहस्ताक्षर की जांच फिंगर प्रिंट व हस्त लिपि विशेषज्ञ मुरादाबाद से जांच कराई। जिसने 27 जुलाई-22 को पत्रावली निबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराई। पत्रावली में कहा कि जितेंद्र सिंहके हस्ताक्षरों का मिलान करने पर अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सहायक निबंधक ने 16 अगस्त-22को कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत 10 अक्तूबर-2010 से 10 अक्तूबर-2020तक की अवधि के लिए प्रबंध समिति के सदस्यों का जो नवीनीकरणकिया गया उसे धारा 12 डी (1)(सी) के तहत तत्काल प्रभाव से निरस्त करदिया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिल कर कॉलेज की प्रबंध समिति कोभंग करने और प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। सोमवार को वह जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलेंगे।
सहायक निबंधक द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं है। मेरे पास कोई पत्र आदि नहीं आया है। अगर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो आगे जाऊंगी। निर्मला आर्य, प्रबंधक किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर