Relief from the sun during the day, increased cold in the evening due to cold air
- फोटो : JPNAGAR
लगातार दूसरे दिन धूप निकलने से दिन के समय राहत रही, मगर दिन छिपते ही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।
शुक्रवार को दिन भर निकली तेज धूप से लोगों को काफी राहत मिली मगर दिन छिपते ही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। शनिवार सुबह से ही घना कोहरा रहा। काफी नजदीक भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। कोहरे की सफेद चादर के चलते खेतों में ओंस की बूंदे जमी हुई दिखाई दी। दोपहर बारह बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिनभर धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। कई दिनों की सर्दी के बाद धूप निकलने से लोग घरों की छतों पर धूप सेकते हुए नजर आए तो वहीं पशु पक्षियों ने भी राहत महसूस की। सूर्य देव के अस्त होते ही सर्द हवाओं ने फिर से ठंड का अहसास करा दिया। हवा के झोंके के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। ठंड के चलते दिन छिपते ही बाजार पूरी तरह से सूनसान दिखाई दिए।
=