फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: झगड़े में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत, घर में शव रखकर परिजनों का हंगामा; FIR दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 09:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

आरोप है कि हरवंशा के परिवार वालों पर दुकान के दो हजार रुपये बकाया थे। पैसे मांगने पर मारपीट हुई। इसी दौरान युवती भी घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंद्रह दिन पहले झगड़े में घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव घर ले आए और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। पुलिस झगड़े में युवती के घायल होने के दावे को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहली एफआईआर में युवती के घायल होने का जिक्र नहीं
एफआईआर में भी परिजनों के द्वारा युवती के घायल होने का जिक्र नहीं किया गया था। पुलिस घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। देहात थानाक्षेत्र के गांव जलीलपुर बकाल में अनुसूचित जाति के हरवंशा और धर्मवीर सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों के घर आमने-सामने हैं। 

उधारी के पैसे मांगने पर हुआ विवाद
धर्मवीर सिंह घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि हरवंशा के परिवार वालों पर दुकान के दो हजार रुपये बकाया थे। एक जून को जब धर्मवीर सिंह ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने हमला कर दिया। धर्मवीर सिंह के साथ मारपीट की। बचाव में आए उनके भतीजे देवेंद्र को भी पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 

चार के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में धर्मवीर सिंह के बेटे जयकुमार ने आरोपी नीरज, आशु, मुनीपाल और गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में ममता के घायल होने का जिक्र नहीं किया गया। लेकिन अब पीड़ित परिजनों का दावा है कि मारपीट में ममता भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसे पाकबड़ा के टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 13 जून को उसकी मौत हो गई। 

युवती की मौत के बाद परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार
बुधवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर ले आए और आरोपियों पर ममता की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद पांडेय और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से डिडौली और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। यहां परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस से बातचीत के बाद दूसरी एफआईआर दर्ज
फिलहाल, पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती झगड़े में घायल नहीं हुई थी। यदि आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई थी तो परिजनों ने एफआईआर में उसके घायल होने का जिक्र क्यों नहीं किया गया। फिलहाल, परिजनों से दूसरी तहरीर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें