फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार ने घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

रिश्तेदार ने घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया कस्बे के एक मोहल्ले में एक घर में रिश्तेदार का का आना जाना रहता था। तीन अगस्त को घर में पत्नी की हालत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोग तीमारदारी में लगे थे, घर में दो बेटियां अकेली थीं। आरोप है कि रात में लगभग 11 बजे रिश्तेदार युवक घर पहुंच गया। धमका कर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन मां के अस्पताल से घर पहुंचते ही छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। आरोप है कि पिता से शिकायत करने पर आरोपी ने उल्टे पीड़िता के पिता को ही धमकाना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवेज चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें