फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार
विज्ञापन

अमरोहा। जनपद में मलेरिया व डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में सतर्कता बरती जा रही है। डेंगू के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में नौ बेड का संचारी रोग वार्ड भी तैयार किया गया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छह बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारी डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, निमोनिया चिकनगुनिया तमाम बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। इस समय जनपद में तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा और 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा। बीते दिनों हुई बारिश के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां संचारी रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में मरीजों का ख्याल रखते हुए इस बार पहले से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें